सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती की मौत, बसपा सांंसद पर लगाया था रेप का आरोप

  • सुप्रीम कोर्ट के सामने 16 अगस्त को आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती की मंगलवार को मौत हो गई, युवती ने बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाया था.
  • 16 अगस्त को पीड़ित युवती के साथ उसके एक दोस्त ने भी आत्मदाह की कोशिश की थी जिसकी उसकी मौत शनिवार को ही हो गई थी, वह मामले में गवाह था.
  • आत्मदाह के पहले दोनो ने फेसबुक पर लाइव आकर बताया था कि उन्हें परेशान किया जा रहा है, उनके खिलाफ ही फर्जी मुकदमें लादे जा रहे हैं.
  • पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि दोनो ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्होंने बलात्कार के मामले में उम्र के गलत सबूत पेश किए थे जिससे गैर जमानती वारंट जारी हो गया था.
  • पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले की जांच कर रहे वाराणसी कैंट के एसएचओ राकेश सिंह एवं जांचकर्ता अधिकारी गिरिजा शंकर एवं दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.
     यह भी पढ़ें - 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत नहीं किसानों का धर्म युद्ध होगा- नरेश टिकैत