
अफगानिस्तान पर चुप रह कर मोदी पाकिस्तान और तालिबान का हौसला बढ़ाएंगे- BJP सांसद स्वामी
- तालिबान ने नई सरकार बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया है कि कुछ सरकारी दफ्तरों में काम शुरू भी हो गया है।
- अब तक भारत ने अफगानिस्तान के बारे में कोई स्पष्ट रुख नहीं अख्तियार किया है। इसी को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर हमला बोला।
- एक ट्वीट में स्वामी ने लिखा- भारत सरकार को अमरुल्लाह सालेह और मसूद के बेटे की अगुवाई वाले स्वतंत्र अफगानिस्तान पर विचार करना चाहिए।
- उन्होंने आगे लिखा- वे अफगानिस्तान की घाटी में हैं और नॉर्दर्न अलायंस को लीड कर रहे हैं। अब चुप रहकर मोदी केवल पाकिस्तान और तालिबान का हौसला बढ़ाएंगे।
- जानकारी के मुताबिक तालिबान ने यह भी ऐलान किया है कि उसने पंजशीर में कब्जा करने के लिए लड़ाकों को भेजा है।




























































