Get Premium
चिराग पासवान पर चाचा का बड़ा आरोप, कहा- रामविलास पासवान को जबरन अध्यक्ष पद से हटाया
- बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के भीतर मची रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, चिराग पासवान पर उनके चाचा पशुपति पारस ने बड़ा आरोप लगाया है.
- केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने ने कहा- चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान को जबरन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया था.
- पशुपति ने कहा- जब तक मैं बिहार में पार्टी अध्यक्ष था तब तक पार्टी का प्रदर्शन बढ़िया था लेकिन चिराग ने हमें भी अध्यक्ष पद से हटा दिया.
- पशुपति ने तो यहां तक कह दिया कि चिराग उन्हें चाचा मानने से भी इंकार करते हैं, चिराग ने कह दिया था कि हम दोनो का खून एक नहीं है.
- पशुपति पारस ने कहा मैं अब चिराग पासवान से किसी भी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता, वह मुझे जेल भेजना चाहते हैं अब जेल भेजकर दिखाएं.
यह भी पढ़ें - 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत नहीं किसानों का धर्म युद्ध होगा- नरेश टिकैत