
अश्लील वीडियो जारी होते ही तमिलनाडु BJP महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने ही किया स्टिंग ऑपरेशन
- तमिलनाडु बीजेपी के महासचिव केटी राघवन ने कथित रूप से एक स्टिंग वीडियो जारी होने के बाद मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया है।
- अश्लील वीडियो में उन्हें पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ दिखाया गया है, फुटेज को पार्टी के ही दूसरे पदाधिकारी मदन रविचंद्रन ने यूट्यूब पर पोस्ट किया था।
- राघवन ने ट्वीट कर लिखा- कानूनी कार्रवाई करूँगा, पार्टी कार्यकर्ता और तमिलनाडु के लोग जानते हैं कि मैं कौन हूं, मैं 30 साल से बिना किसी लाभ के काम कर रहा हूं।
- वहीं रविचंद्रन ने दावा किया कि उनकी टीम के पास ऐसे 15 नेताओं के ऑडियो क्लिप और वीडियो फुटेज हैं और समय आने पर उन्हें भी जारी करेंगे।
- उन्होंने दावा किया कि इस तरह के स्टिंग ऑपरेशन का विचार बीजेपी के कई नेताओं पर यौन शोषण के आरोपों के बीच आया था, इसका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों से पार्टी को साफ करना है।




























































