राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले SC के रिटायर्ड जस्टिस के पैतृक मकान पर बमबाजी 

  • राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण के प्रयागराज स्थित पैतृक मकान पर बमबाजी का मामला सामने आया है। 
  • सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनके घर के बाहर एक के बाद एक दो बम फोड़ने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। 
  • कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हाशिमपुर मोहल्ले में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण का पैतृक मकान है। 
  • हाशिमपुर के पैतृक मकान में उनके भाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार समेत रहते हैं। 
  • अनिल भूषण ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, पुलिस जांच कर रही है। 
यह भी पढ़े: बाढ़ से परेशान हुआ प्रयागराज का ये गांव, समाधान के लिए संकल्प शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन