यूपी में चरम पर अराजकता! भाजपा विधायक संगीत सोम की सेना ने वकील पर फेंका काला तेल

  • यूपी में भाजपा के विधायकों एवं उनके द्वारा बनाए गए संगठनों की अराजकता लगातार बढ़ती जा रही है, मेरठ के सरधना तहसील से एक शर्मनाक मामला सामने आया है.
  • भाजपा विधायक संगीत सोम द्वारा बनाई गई सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक वकील के चैंबर में घुसकर उनपर काला तेल फेंका और धमकी देते हुए फरार हो गए.
  • बताया जा रहा कल्याण सिंह के निधन के बाद उनकी नीतियों को लेकर वकील जितेंद्र पांचाल ने एक आलोचनात्मक पोस्ट की थी जिससे ये लोग खिलाफ थे.
  • संगीत सोम सेना के प्रमुख सचिन खटीक ने कहा- वकील काफी दिनों से अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, हमारे कार्यकर्ता वकील को माफी मांगने के लिए बोले पर वो मना कर गए.
  • सचिन खटीक ने कहा- आगे जो भी ऐसा करेगा उसके साथ हम ऐसा ही करेंगे, पुलिस में इस मामले को अभी तक दर्ज नहीं करवाया गया है.
     यह भी पढ़ें - 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत नहीं किसानों का धर्म युद्ध होगा- नरेश टिकैत