'पेट्रोल-डीजल की महंगाई सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता, सब फोकट का प्रोपेगेंडा'- बोलीं साध्वी प्रज्ञा

  • अपने अजीब बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में है। 
  • महंगाई के मुद्दे पर लगातार कांग्रेस की ओर से हंगामा किए जाने पर प्रज्ञा ने कहा कि महंगाई जैसा कुछ और नहीं, सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता है। 
  • प्रज्ञा ठाकुर ने यह बयान 50 नई बसों के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान दिया, जिसमें वर्चुअली प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी जुड़े थे। 
  • साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि सब फोकट का प्रोपेगेंडा है, कांग्रेस के लोग प्रोपेगेंडा करते हैं कि डीजल महंगा है, पेट्रोल महंगा है। 
  • इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी, एक यूजर ने लिखा- मुबारक भोपाल, आप 110 रुपए जो पेट्रोल में खर्च कर रहे हैं वो पैसा नहीं प्रोपोगैंडा है। 
यह भी पढ़े: बाढ़ से परेशान हुआ प्रयागराज का ये गांव, समाधान के लिए संकल्प शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन