
5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत नहीं किसानों का धर्म युद्ध होगा- नरेश टिकैत
- भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने ऐलान किया है कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत नहीं किसानों का धर्म युद्ध होगा।
- महापंचायत पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह पर की गयी टिप्पणी के खिलाफ बुलाई गयी है।
- गौरतलब है कि महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन की तरफ से लगातार तैयारी की जा रही है। गांव-गांव में में इसे लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
- इससे पहले टिकैत ने कहा था कि यदि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार फिर आ गई तो किसानों को 100रुपए प्रति घंटा बिजली मिलेगी।
- उन्होंने कहा था कि किसानों की यह आखिरी लड़ाई है। फिर आंदोलन नहीं होंगे। जो इस आंदोलन की बुराई करेगा, वह किसान नहीं।




























































