इंदौर में जिस मुस्लिम चूड़ी वाले को पीटा गया एमपी पुलिस ने उसी के खिलाफ दर्ज किया केस

  • मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मुस्लिम चूड़ी बेचने वाले युवक को हिन्दू उन्मादियों ने बुरी तरह से पीट दिया, वीडियो वायरल हुआ तो देशव्यापी चर्चा होने लगी.
  • पीड़ित की तहरीर पर पीटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन थोड़ी देर बाद ही छठी क्लास की एक छात्रा की शिकायत पर उसपर भी मुकदमा दर्ज कर लिया.
  • पीड़ित युवक पर पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़, जालसाजी और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया, आरोप है कि उसने छेड़छाड़ की.
  • पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा हो रही है, पिछले कुछ महीनों में ये पहला मामला है जहां पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज किया गया हो, इसकी निंदा हो रही है.
  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इस मामले पर आरोपियों के ही समर्थन में खड़े नजर आए, उन्होंने कहा- मुस्लिम युवक ने फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग किया.
     यह भी पढ़ें - जातिगत जनगणना पर तेजस्वी बोले- पेड़-पौधों की गणना होती है तो इंसानों की क्यों नहीं