अनिल देशमुख के सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने चार्जशीट की दायर 

  • महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अपनी चार्जशीट फाइल कर दी है।
  • यह चार्जशीट अनिल देशमुख के सहयोगी कुंदन शिंदे और संजीव पालंदे के खिलाफ दायर की गई है।
  • बता दें कि अनिल देशमुख को पांच बार ईडी ने नोटिस भेजा था लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। 
  • देशमुख के वकील ने कहा था कि हमने ईडी से अपील की थी कि जबतक यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है हमे पेश होने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। 
  • आरोप है कि अनिल देशमुख ने सचिन वझे की मदद से मुंबई के बार मालिकों से यह संपत्ति इकट्ठा की थी।