इंदौर चूड़ी कांड : आरोपियों के पक्ष में गृह मंत्री! कहा- फर्जी नाम बताकर बेच रहा था चूड़ी

  • मध्य प्रदेश के इंदौर में चूड़ी बेचने वाले मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला अब देशव्यापी हो गया है, प्रदेश के गृह मंत्री का बयान आया है.
  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुस्लिम युवक हिन्दू नाम रखकर चूड़ियां बेच रहा था, जो कि गलत है, साथ ही उसके पास दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं.
  • उन्होंने कहा- दोनो पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी, इसपर रिपोर्टर ने पूछा पीड़ित पर क्यों तो उन्होंने कहा- उसने नाम छुपाया इसलिए कार्रवाई होगी.
  • वहीं पीड़ित युवक तस्लीम का कहना है कि वह चूड़ी बेच रहा था तभी कुछ लोग आए और नाम पूछा, मुस्लिम होने के कारण मारना शुरु कर दिया.
  • कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने मध्य प्रदेश सरकार पर मॉब लिंचिंग करने और उसका समर्थन करने का आरोप लगाया है.
     यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश : हिन्दू उन्मादियों ने मुस्लिम चूड़ी बेचने वाले को पीटा, फेंक दी चूड़ी, लूट लिया पैसा