पश्चिम बंगाल : भाजपा नेताओं के साथ मिला पार्टी अध्यक्ष का सुर, केंद्र से की अलग राज्य की मांग

  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी स्थिति नॉर्मल नहीं हो रही है, भाजपा के नेता टीएमसी पर गुंडागर्दी का आरोप लगा रहे हैं.
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग में शामिल हो गए हैं, उन्होंने इसके लिए अपराध को वजह बताई.
  • अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला के साथ उपस्थित घोष ने कहा- अगर नए राज्य की बनाने की मांग बढ़ती है तो इसकी जिम्मेदारी ममता बनर्जी की होगी.
  • घोष ने कहा- उत्तर बंगाल में स्थिति बहुत खराब है, पलायन जारी है, शिक्षा-चिकित्सा की सुविधा बेहद खराब है, अच्छे संस्थान नहीं हैं.
  • घोष ने ये भी कहा कि भाजपा बंगाल के विभाजन का समर्थन नहीं करती लेकिन जलपाईगुड़ी की जनता की तरफ से मैं ये पक्ष रख रहा हूं.
     यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश : हिन्दू उन्मादियों ने मुस्लिम चूड़ी बेचने वाले को पीटा, फेंक दी चूड़ी, लूट लिया पैसा