नीति आयोग: जल्द वित्तमंत्री जारी करेंगी चार साल में बेची जाने वाली सरकारी संपत्तियों का लेखा-जोखा 

  • विनिवेश के जरिए बड़ी राशि जुटाने के लिए सरकार सोमवार को संपत्तियों की बड़ी सूची जारी करने जा रही है। 
  • इस दौरान वित्तमंत्री एनएमपी योजना की शुरुआत करेंगी, जिसमें अगले चार साल में बेची जाने वाली सरकारी संपत्तियों का लेखा-जोखा होगा।
  • नीति आयोग ने रविवार को बताया कि एनएमपी के जरिए विनिवेश का खाका तैयार करेगी और निवेशकों को भी स्पष्ट संदेश मिलेगा। 
  • निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव ने पिछले दिनों कहा था कि सरकार ने विनिवेश के लिए करीब 6 लाख करोड़ की संपत्तियों की पहचान कर ली है। 
  • उन्होंने कहा था कि इसके जरिए जुटाए फंड बुनियादी विकास क्षेत्र में लगाया जाएगा। उन्होंने बजट में इन्फ्रा और विनिवेश पर सबसे ज्यादा जोर दिया था। 
यह भी पढ़े: सितंबर में आ सकती है महामारी की तीसरी लहर, हर दिन सामने आएंगे 5 लाख केस- नीति आयोग