
‘‘सबकुछ बर्बाद हो गया, पता नहीं भविष्य में क्या होगा"- अफगानिस्तान से लौटे लोगों ने कहा
- तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान से रविवार की सुबह 160 से ज्यादा अन्य लोगों के साथ हिंडन एयरबेस पहुंचे।
- इस बीच लोगों ने आंखों से आंसू सूख नहीं रहे थे, उनका कहना था ‘‘सबकुछ बर्बाद हो गया, पता नहीं हमारी किस्मत में क्या लिखा है।'
- भारतीय वायुसेना का भारी सैन्य विमान सी-17, 168 लोगों को काबुल से लेकर हिंडन एयर बेस आया है जिसमें 107 भारतीय और 23 अफगान हिन्दू और सिख हैं।
- इस मिशन से जुड़े लोगों ने बताया कि समूह में अफगान सांसद अनारकली होनरयार और नरेंद्र सिंह खालसा तथा उनका परिवार भी शामिल है।
- सिख सांसद खालसा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे रोना आ रहा है. सबकुछ बर्बाद हो गया. देश को छोड़ने का फैसला बहुत मुश्किल और दुखदायी है।"




























































