
जाति जनगणना के पक्ष को लेकर आज पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव
- देश में जाति जनगणना को लेकर बिहार में सत्ता एवं विपक्ष एकसाथ है, सोमवार को पीएम मोदी से सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव मिलेंगे.
- नीतीश कुमार ने एकदिन पहले ही पुष्टि की थी कि वह दिल्ली पहुंच चुके हैं और पक्ष-विपक्ष के दस नेताओं के साथ बैठक पीएम के साथ बैठक करेंगे.
- भाजपा आलाकमान जाति आधरित जनगणना के खिलाफ रहा है लेकिन पार्टी के भीतर ही ओबीसी नेता पार्टी लाइन से हटकर इसकी मांग कर रहे हैं.
- पिछले दिनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जाति आधारित जनगणना न करने की बात कही लेकिन लगातार बढ़ते दबाव के बीच अब स्थिति बदली नजर आ रही.
- इस बैठक में मुकेश साहनी, अजीत शर्मा, महबूब आलम, अख्तरुल इमान, जीतनराम मांझी, सूर्यकांत पासवान एवं अजय कुमार भी शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें - अर्टिकल 370 हटने के बाद भी नहीं बदले घाटी में हालात, अब तक 23 भाजपा नेताओं की हत्या




























































