हमारे पड़ोसी देश अस्थिर हैं इसलिए भारत में सीएए की जरूरत- हरदीप सिंह पुरी

  • अफगानिस्तान में तालीबान द्वारा कब्जे के बाद वहां के तमाम लोग भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में भागकर जा रहे हैं.
  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- पड़ोसी देशों के हालात बताते हैं कि भारत में नागरिकता संसोधन कानून की कितनी जरूरत है.
  • उन्होंने कहा- पड़ोसी मुल्कों में जिस तरह से घटनाक्रम सामने आ रहा है ऐसे में वहां हिन्दू और सिख बुरी तरह की यातनाओं से गुजर रहे हैं.
  • नागरिकता कानून में पड़ोसी देशों के मुस्लिम छोड़ सभी वर्ग के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है इसी बात को लेकर लंबे वक्त से विवाद है.
  • दरअसल जो भी हिन्दु, सिख, पारसी, जैन, ईसाई दूसरे देश से आकर पिछले छह साल से भारत में रह रहे हैं उन्हें नागरिकता दी जाती है.

    यह भी पढ़ें - अर्टिकल 370 हटने के बाद भी नहीं बदले घाटी में हालात, अब तक 23 भाजपा नेताओं की हत्या