
मध्य प्रदेश : हिन्दू उन्मादियों ने मुस्लिम चूड़ी बेचने वाले को पीटा, फेंक दी चूड़ी, लूट लिया पैसा
- मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक चूड़ी वाले को मुस्लिम होने के कारण हिन्दू संगठनों के उन्मादियों ने पीट दिया.
- मामला बाणगंगा क्षेत्र के गोविंद नगर का है, जहां एक मुस्लिम युवक को हिन्दू बस्ती में चूड़ी बेचने पर पकड़ लिया गया और भीड़ द्वारा पीटा गया.
- पिटाई का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ शहर में तनाव फैल गया, रात में ही पीड़ित वर्ग के पक्ष से करीब ढाई सौ लोगों ने थाना घेरा तो मामला दर्ज किया गया.
- सेंट्रल कोतवाली ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, कांग्रेस समेत सभी दलों ने इसकी कड़ी निंदा की है, इमरान प्रतापगढ़ी ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.
- दलित कांग्रेस अध्यक्ष नितीन राऊत ने घटना की निंदा करते हुए कहा- भाजपा सरकार में इंसानियत का नैतिक पतन हो रहा और लोगों को खबर भी नहीं.
यह भी पढ़ें - अर्टिकल 370 हटने के बाद भी नहीं बदले घाटी में हालात, अब तक 23 भाजपा नेताओं की हत्या




























































