पूर्व सीएम कल्याण सिंंह के निधन पर यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक, उनके घर जाएंगे पीएम मोदी

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया, यूपी सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है.
  • पीएम नरेंद्र मोदी अंतिम दर्शन के लिए रविवार सुबह उनके आवास पर जाएंगे, संभावना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ हों.
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निधन पर दुख जताते हुुए उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त, ईमानदार, धर्मनिष्ठ राजनेता बताया है.
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा- कल्याण सिंह जी के निधन से मैने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है, उनकी भरपाई लगभग असंभव है.
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- कल्याण सिंह जनता का जनता से जादुई लगाव था, उन्होंने राजनीति से भ्रष्टाचार का सफाया किया.
     यह भी पढ़ें - इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे ईडी के अधिकारी राजेश्वर सिंह! विपक्षी नेताओं की जांच में रहे थे आगे