
विकास दुबे से जुड़ी 21 मुकदमों की फाइल गायब, लापरवाह अफसरों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जल्द
- बिकरू कांड की जांच के लिए गठित 3 सदस्य जांच आयोग ने गैंगस्टर विकास दुबे और अफसरों की मिलीभगत का कच्चा चिट्ठा सामने ला दिया है।
- जांच आयोग 5 महीने तक विकास दुबे से जुड़ी 21 मुकदमों की फाइल मांगता रह गया लेकिन फाइल नहीं मिली, बताया जा रहा है कि फाइलें गायब हैं।
- रिटायर्ड जस्टिस बीएस चौहान, शशिकांत अग्रवाल और पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता के जांच आयोग ने 5 महीने तक एनकाउंटर की जांच की, जिसके बाद यह पता लगा।
- जिन 21 मुकदमों की फाइलें गायब हैं उनमें गुंडा एक्ट, हत्या का प्रयास, पुलिस पर हमला, मारपीट जैसे गंभीर धाराओं के मुकदमे शामिल हैं।
- फिलहाल, आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अब उन पुलिसकर्मियों और अफसर पर कार्रवाई की जाएगी जो विकास दुबे के सहयोगी थे।




























































