Get Premium
सोशल मीडिया पर तालिबान का समर्थन करना पड़ा महंगा, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
- अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद भारत में चर्चाओं का बाजार गर्म है, तमाम लोग पक्ष-विपक्ष के बीच फंसे हुए हैं.
- असम में पुलिस ने 14 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे.
- पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, पुलिस अधिकारी ने कहा- हम जांच कर रहे कि इनके समर्थन की वजह क्या है.
- इसके पहले मुनव्वर राणा ने भी तालिबान का समर्थन करते हुए लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकि से कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया.
- सपा के एक सांसद एवं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी तालिबान के समर्थन में बयान दिया था हालांकि उनपर कार्रवाई नहीं हुई.
यह भी पढ़ें - इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे ईडी के अधिकारी राजेश्वर सिंह! विपक्षी नेताओं की जांच में रहे थे आगे