
सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व IPS को पुलिस ने गोरखपुर जाने से रोका
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चर्चा में आए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का दावा है कि उन्हें गोरखपुर जाने से पुलिस ने रोका।
- ठाकुर के मुताबिक उन्होंने पहले से ही 21 अगस्त को गोरखपुर जाने की घोषणा की थी और पूरा कार्यक्रम भी जारी किया था लेकिन गोमतीनगर सीओ ने गोरखपुर जाने से मना कर दिया।
- अमिताभ ठाकुर ने अपने टि्वटर हैंडल से दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘4/6 रेल विहार कॉलोनी, गोमतीनगर में पुलिस घेरे में हूं। यह चिट्ठी दी पर सीओ ने जाने से मना कर दिया है।
- बता दें कि इन तस्वीरों में एक में अमिताभ ठाकुर महिला पुलिसकर्मी से बातचीत करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर एक पत्र की है, जिसमें उन्होंने खुद को रोके जाने की वजह पूछी है।
- बता दें कि अमिताभ ठाकुर ने जो कार्यक्रम जारी किया था उसके मुताबिक उन्हें 21 अगस्त की सुबह 8 बजे लखनऊ से गोरखपुर के लिए निकलना था।




























































