गलत साइड न आने की नसीहत दी तो भड़क गया सिपाही, दमकलकर्मी को जमकर पीटा

  • बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली थाने के एक सिपाही ने पूरी दिल्ली पुलिस को शर्मसार कर दिया है। 
  • आरोप है कि सिपाही जितेंद्र ने एक दमकलकर्मी के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उस पर डंडे से हमला भी किया। 
  • दरअसल जितेंद्र अपनी कार रांग साइड लेकर जा रहा था, उधर दमकल की गाड़ियां आग की एक कॉल पर निकली थीं। 
  • दमकल कर्मियों ने जब सिपाही को रांग साइड न आने की नसीहत दी तो वह भड़क गया और दमकलकर्मी पर हमला कर दिया। 
  • ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सिपाही जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। 
यह भी पढ़े: पंजाब चुनाव से पहले भाजपा को झटका! पूर्व विधायक ने छोड़ दी पार्टी, बोले- आंदोलनरत किसानों के साथ हूं