
हरियाणा में आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ राजद्रोह के दो मामले और 136 अन्य प्राथमिकी दर्ज
- हरियाणा में केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान अब तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राजद्रोह के दो मामले और 136 अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
- कांग्रेस विधायक बी बी बत्रा के प्रश्न के लिखित उत्तर में, गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य विधानसभा में शुक्रवार को यह जानकारी दी।
- इसके अलावा किसानों के खिलाफ राजद्रोह को लेकर भादंसं की धारा 124-ए के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- 18 जिलों में मामले दर्ज किये गये थे, प्राथमिकी घातक हथियार से लैस, आदेश की अवज्ञा, लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने सहित विभिन्न धाराओं से संबंधित हैं।
- सभी 138 मामले सितंबर 2020 से अब तक दर्ज किए गए हैं. विज ने कहा कि शिकायतकर्ताओं के बयान के आधार पर दो मामले दर्ज किए गए हैं।




























































