चुनाव आते ही यूपी में शुरू हुई नाम बदलने की कवायद! मिर्जापुर का नाम विंध्याचल नगर कर सकते हैं योगी 

  • उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की सियासत जारी है, अलीगढ़ और मैनपुरी के बाद अब मिर्जापुर के नाम को भी बदलने की मांग की जा रही है। 
  • अब मिर्जापुर जिले का नाम बदल कर विंध्याचल नगर करने की मांग एक संगठन ने की है। 
  • मिर्जापुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय सवर्ण संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिख कर यह मांग की है। 
  • संघ के पदाधिकारी ने कहा- दूसरे प्रदेशों में मिर्जापुर को कोई नहीं जानता, जब हम लोग विंध्याचल का नाम बताते हैं तो यह नाम सभी जानते हैं।
  • इससे पहले अलीगढ़ जिले का नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पास हुआ है, वहीं मैनपुरी का नाम भी मयन ऋषि के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास किया गया है। 
यह भी पढ़े: पंजाब चुनाव से पहले भाजपा को झटका! पूर्व विधायक ने छोड़ दी पार्टी, बोले- आंदोलनरत किसानों के साथ हूं