
खट्टर सरकार का दावा- ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत, विपक्ष का काम सिर्फ शोर मचाना
- हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज शुक्रवार को हुआ, इस दौरान सरकार हर उस मसले से भागी, जिसका जवाब उसके पास नहीं था।
- कोरोना से लेकर महंगाई और किसानों के मसले पर विपक्ष की ओर से लगाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधान सभा अध्यक्ष ने रद्द कर दिए।
- सदन में खट्टर सरकार ने कहा कि प्रदेश में कोविड से पीडि़त एक भी मरीज की ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है।
- विपक्ष ने जब इस जवाब पर सवाल खड़े किए तो इस पर सफाई देने भी खुद मुख्यमंत्री खड़े हुए कहा कि इस विषय पर हम गंभीरता से काम कर रहे हैं।
- उल्टा विपक्ष पर ही सवाल उठाते हुए सीएम ने कहा कि "विपक्ष की तो कोई जिम्मेदारी होती नहीं है। सिवाय शोर मचाने के। "




























































