तेजस्वी ने तेज प्रताप को याद करवाए लालू-राबड़ी के संस्कार, कहा- हमारे बड़े भाई हैं वो अलग बात

  • राष्ट्रीय जनता दल के भीतर इस मची अंदरूनी कलह फिर से पार्टी के लिए मुसीबत बन रही है, तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप को अनुशासन में रहने की नसीहत दे दी.
  • दरअसल पिछले दिनों तेज प्रताप यादव ने पार्टी अध्यक्ष जगदानंद पर कार्रवाई को लेकर हल्ला बोल दिया, वह तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर भी भड़क गए.
  • तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा-तेज प्रताप हमारे बड़े भाई हैं वो अलग बात है, लेकिन माता-पिता ने जो संस्कार दिए हैं उसका पालन करना चाहिए.
  • तेज प्रताप से न मिलने पर तेजस्वी ने कहा- तेज आए थे हमारी मुलाकात भी हुई लेकिन सोनिया गांधी से मीटिंग थी इसलिए जल्दी चले गए.
  • पार्टी अध्यक्ष जगदानंद से नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा- पार्टी के भीतर नाराजगी होती रहती है, जल्द सही हो जाएगी.
     यह भी पढ़ें - बिहार : बाढ़ पीड़ितों के कैंप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तो लोगों ने मांगी रोटी, मंत्री जी बोले यह संभव नहीं