
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर 19 कार्यकर्ताओं पर FIR, कोविड नियमों को लेकर उद्धव सख्त
- भाजपा की मुंबई में जन आशीर्वाद यात्रा के बाद उद्धव सरकार ने सख्ती दिखाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया है।
- अब तक 19 एफआईआर दर्ज किए गए हैं, प्राथमिकियों में कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
- प्राप्त जानकारी के अनुसार यह FIR मुंबई के विले पार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर और गोवंडी पुलिस थाने में दर्ज हैं।
- 16 अगस्त को मुंबई की सड़कों पर बड़े पैमाने पर बीजेपी कार्यकर्ता नजर आए थे। केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने मुंबई में इसका आयोजन किया था।
- रैली में कई ऐसे लोग मौजूद थे जिन्हें चेहरे पर मास्क नहीं थे, इसके अलावा रैली के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी अनदेखी देखी गई थी।




























































