टीएमसी पर 'तालिबान स्टाइल' में हमला करो- त्रिपुरा के बीजेपी विधायक का गैर जिम्मेदाराना बयान

  • त्रिपुरा के बीजेपी विधायक अरुण चंद्र भौमिक ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर तालिबानी शैली में हमला करने का आह्वान किया है। 
  • केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने ये  बेहद ही गैर जिम्मेदाराना बयान दिया। 
  • जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- टीएमसी नेता ममता बनर्जी के आदेश पर बिप्लब देब सरकार पर हमला कर रहे हैं।
  • उन्होंने कहा- जैसे ही वे एयरपोर्ट पर उतरें हमें तुरंत हमला करना होगा। हम खून की एक-एक बूंद से अपनी सरकार की रक्षा करेंगे। 
  • बता दें कि त्रिपुरा को लेकर बीजेपी और टीएमसी में राजनीतिक खींचातान चल रही है। टीएम ने बीजेपी पर राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। 
यह भी पढ़े: ISI के हाथों की कठपुतली है तालिबान, अफगानिस्तान की चिंता छोड़ देश की सुरक्षा पर ध्यान दें PM- ओवैसी