
हरियाणा सरकार ने गोरखनाथ समुदाय की अपील के बाद शब्द ‘गोरख धंधा’ के इस्तेमाल पर लगाई पाबंदी
- हरियाणा सरकार ने शब्द ‘गोरख धंधा’ के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर अनैतिक कामों के बारे में बताने के लिए किया जाता है।
- बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोरखनाथ समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्णय लिया।
- प्रतिनिधिमंडल ने खट्टर से इस शब्द के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने का आग्रह किया क्योंकि यह संत गोरखनाथ के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करता है।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखनाथ संत थे और किसी भी आधिकारिक भाषा, भाषण या किसी भी संदर्भ में इस शब्द का प्रयोग उनके अनुयायियों को आहत करता है।
- मालूम हो कि गोरखनाथ एक संत थे और उन्हें समर्पित एक मंदिर सोनीपत से 20 किलोमीटर दूर गोर्ड गांव में स्थित है।




























































