
BJP फिर सत्ता में आई तो किसानों की हालत और दयनीय हो जाएगी, यह आखिरी जीतनी होगी- किसान नेता
- भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक महापंचायत होगी।
- गठवाला खाप के लांक गांव में आयोजित सभा के दौरान नरेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर खूब तीखे प्रहार किए।
- टिकैत ने कहा- यदि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार फिर आ गई तो किसानों को 100रुपए प्रति घंटा बिजली मिलेगी।
- उन्होंने कहा- किसानों की यह आखिरी लड़ाई है। फिर आंदोलन नहीं होंगे। जो इस आंदोलन की बुराई करेगा, वह किसान नहीं।
- टिकैत ने कहा- हर सरकार में किसानों की सुनवाई हुई, जिन सरकारों में काम होते हैं, उन्हें याद रखा जाता है।




























































