17 दिनों से डीप फ्रीजर में रखा है बेटे का शव, योगी सरकार से न्याय की आस लगाए बैठा है पिता 

  • योगी सरकार में न्याय न मिलने पर पिता ने अपने बेटे के शव को फ्रीजर में रख दिया है, जिसकी मौत करीब 17 दिनों पहले हुई थी। 
  • शिवांक पाठक की 1अगस्त को दिल्ली में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद ही पिता शव का अंतिम संस्कार करेंगे। 
  • पिता शिव प्रसाद पाठक ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश की मांग करते हुए एक स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 
  • पिता ने बताया कि उनके बेटे ने उन्हें मरने से कुछ दिन पहले बताया था कि उन्हें डर है कि उनकी हत्या या आपराधिक मामले में फंसाया जा सकता है।
  • परिजनों ने बताया कि अब तक पुलिस से कोई सहायता नहीं मिली है, अदालत ने भी मामले को खारिज कर दिया। अब स्थानीय अदालत से संपर्क किया है।
यह भी पढ़े:पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में आरोप मुक्त हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर