​​​​​​​तालिबान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, दुनिया से मांगी मान्यता, सुरक्षा और शांति पर की बात 

  • अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुनिया के सामने अपनी बात रखी। 
  • प्रेस कांफ्रेंस के जरिये तालिबान ने एक तरह से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपने शासन को मान्यता देने की अपील की।
  • तालिबान ने यह बताने का प्रयास किया कि इस बार का तालिबानी राज 20 साल पहले वाले तालिबानी राज की तरह नहीं होगा।
  • तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिदी ने भरोसा दिलाया कि तालिबान किसी भी अंतरराष्ट्रीय दूतावास को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
  • उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी सरकार स्थापित करना चाहते हैं जिसमें सभी पक्ष शामिल हों। महिलाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। 
यह भी पढ़े: सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में 11 में से 9 गैर भाजपा राज्यों के, उद्धव-ममता-स्टालिन टॉप-5 में