100 लाख करोड़ की स्कीम का PM ने फिर किया ऐलान, चिदंबरम बोले- ये सालाना GDP से तेज बढ़ रही

  • कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहले की गई घोषणाओं का हवाला देते हुए उनपर कटाक्ष किया। 
  • चिदंबरम ने लिखा- बीते 15 अगस्त को मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय आधारभूत ढांचा पाइपलाइन परियोजना में 100 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। 
  • उन्होंने आगे लिखा- पीएम ने 15 अगस्त 2021 को 100 लाख करोड़ रुपए के गतिशक्ति आधारभूत ढांचागत योजना की शुरुआत की।
  • उन्होंने तंज कसा कि खुश हो जाइए कि आधारभूत ढांचे की योजना का आकार जीडीपी से भी ज्यादा तेज गति से बढ़ता जा रहा है।
  • पीएम ने रविवार को अपने भाषण में 100 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम गतिशक्ति शुरू करने की घोषणा की थी। 
यह भी पढ़े:यूपी : रेप पीड़िता को दोबारा अगवा करने की कोशिश, गवाह ने किया विरोध तो मार दी गोली