ओबीसी आरक्षण पर पवार बोले- ज्यादातर राज्य कर चुके 50 फीसदी की सीमा पार, केंद्र कर रहा भ्रमित 

  • एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ओबीसी आरक्षण को लेकर केंद्र पर परोक्ष निशाना साधा। उन्होंने कहा- कई लोगों ने सोचा कि राज्य सरकार द्वारा आरक्षण दिया जा सकता है, लेकिन उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। 
  • एनसीपी प्रमुख पवार ने कहा कि कोर्ट पूर्व में फैसला दे चुकी है कि 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। 
  • पवार के अनुसार इसका कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि लगभग सभी राज्य 50 फीसदी की सीमा पार कर चुके हैं।
  • अब केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य ओबीसी आरक्षण को लेकर सूची तैयार कर सकते हैं और अपने स्तर पर निर्णय कर सकते हैं। 
  • एनसीपी प्रमुख पवार ने यह भी कहा कि पिछले सप्ताह राज्यसभा में हंगामे के दौरान मार्शल बुलाना सांसदों पर परोक्ष हमला था। 
यह भी पढ़े: पेगासस स्नूपिंग की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाएगा- SC में केंद्र ने बताया