यूपी : रेप पीड़िता को दोबारा अगवा करने की कोशिश, गवाह ने किया विरोध तो मार दी गोली

  • उत्तर प्रदेश में अपराधी निरंकुश हो चुके हैं, शामली से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां रेप पीड़िता के गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
  • मिली जानकारी के अनुसार शामली में दो साल पहले एक लड़की के साथ रेप हुआ था, इस मामले में दो आरोपी जेल गए लेकिन इस वक्त जमानत पर बाहर हैं.
  • सोमवार सुबह पीड़िता घर से बाहर गई तो आरोपियों ने युवती को अगवा करके जंगल की तरफ ले जाना चाहा तो मौके पर पहुंचे अजय ने विरोध किया.
  • आरोपियों ने लड़की को छोड़ा और अजय को जंगल में ले जाकर गोली मार दी, घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया, भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई.
  • दोनो ही आरोपी इस वक्त फरार हैं, पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की है, दावा किया जा रहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
     यह भी पढ़ें - हिंसा और आगजनी की चपेट में मेघालय, सीएम संगमा के आवास पर पेट्रोल बम से हमला