
संकट में अफगानिस्तान : काबुल एयरपोर्ट पर भारी फायरिंग में पांच लोगों की मौत, दिल्ली की उड़ाने रद्द
- अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता हासिल करने के बाद स्थिति खतरनाक बनी हुई है, लोग अपना ही देश छोड़कर वहां से भाग रहे हैं.
- इसी बीच खबर आई है कि काबुल एयरपोर्ट पर भारी फायरिंग की गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, फायरिंग किसने की ये अभी तक साफ नहीं हो सका है.
- आशंका जताई जा रही कि तालिबान ने भी फायरिंग की, इस फायरिंग के बाद तालिबान ने सभी एयरपोर्ट को बंद करवा दिया.
- काबुल से दिल्ली आने वाली उड़ाने भी रद्द हो गई, ऐसे में भारत द्वारा वहां से भारतीयों को निकालने का क्रम थम गया.
- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजाब न पहनने के कारण तालिबान ने महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें - हिंसा और आगजनी की चपेट में मेघालय, सीएम संगमा के आवास पर पेट्रोल बम से हमला




























































