
पेगासस स्नूपिंग की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाएगा- SC में केंद्र ने बताया
- पेगासस जासूसी मामले की जांच अब एक कमेटी द्वारा की जाएगी, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में जानकारी दी है।
- कमेटी बनाने के ऐलान के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने पेगासस से जासूसी के आरोपों को नकार दिया है।
- केंद्र सरकार ने एक हलफनामा दायर किया, जिसके मुताबिक सरकार विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाएगी जो पेगासस विवाद की जांच करेगी।
- हलफनामे में केंद्र ने कहा कि उनकी ओर से किसी भी नेता, पत्रकार, अधिकारी आदि की जासूसी नहीं करवाई गई।
- जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने चयन समितियों की सिफारिशों के बावजूद ट्रिब्यूनल में नियुक्ति करने के लिए केंद्र को 10 दिनों का समय दिया है।




























































