
UP चुनाव: हजार कमी है पर हम वोट योगी को ही देंगे और कोई चारा नहीं- ब्राह्मण समर्थक की दलील
- उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियां कर रहे, बीजेपी की जीत में ब्राह्मण मतदाताओं की अहम भूमिका रही है।
- लेकिन हाल के दिनों में आशंका जताई जा रही है कि ब्राह्मण मतदाता बीजेपी से नाराज हैं। इस मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम ने उस विरादरी के कुछ लोगों से बात की।
- एक मतदाता ने कहा कि महंगाई से परेशान हूं…पर वोट तो हम मोदी-योगी को ही देंगे, और कोई चारा नहीं है मेरे पास।
- उन्होंने कहा कि हजार कमी है लेकिन योगी जी हमारे राज्य के एक तरह से पिता ही हैं। भूखमरी हो जाए, मजदूरों को मजदूरी न मिले हम वोट तो मोदी योगी को ही देंगे।
- जब उनसे पत्रकार ने पूछा कि 370 और राम मंदिर के अलावा कोई काम जो सरकार ने किया हो तो उन्होंने कहा कि मेरी नजर में तो कोई और काम नहीं किया।




























































