
अमेरिकियों को बिना किसी लेन-देन के मक्खन लगाना भारत के लिए विनाशकारी- बोले BJP सांसद
- अफगानिस्तान संकट के बीच अमेरिका के एडवांस नोटिस को लेकर BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगाह किया है।
- अफगानिस्तान पर यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के संयुक्त बयान को साझा करते हुए लिखा- अमेरिका का कई सारे देशों को एडवांस नोटिस है। पर यह भारत को नहीं दिया गया।
- स्वामी ने लिखा- अमेरिकियों को बिना किसी लेन-देन के मक्खन लगाना भारत के लिए विनाशकारी है। मोदी को इस बात पर ध्यान देना चाहिए।
- अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तालिबान के हमले और काबुल के पतन की संभावना को ”दिल दहला देने वाली घटना” बताया।
- हालांकि, अफगानिस्तान में तेजी से हो रहे घटनाक्रम पर भारत की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।




























































