यूपी में जंगलराज! महिला ने छेड़छाड़ पर दर्ज कराया केस, आरोपी के मां-बाप ने पीड़िता को जिंदा जलाया

  • यूपी में अपराधी निरंकुश हो चुके हैं, महोबा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पीड़िता को आरोपियों ने जला दिया.
  • मिली जानकारी के अनुसार महोबा के ठठेवरा गांव में एक महिला ने पड़ोस के युवक पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था.
  • कुलपहाड़ थाने की पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया.
  • आरोपी के जेल जाने से उसके मां-बाप नाराज थे, रविवार सुबह पीड़िता को पकड़ा और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.
  • महिला की चीख सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए, आग बुझाई और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.यह भी पढ़ें - हिंसा और आगजनी की चपेट में मेघालय, सीएम संगमा के आवास पर पेट्रोल बम से हमला