कांग्रेस की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, चिदंबरम बोले- पार्टी को करना होगा मंथन

  • सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ दी है.
  • सोनिया गांधी को भेजे गए पत्र के जरिए उनके इस्तीफे का खुलासा हुआ, सुष्मिता ने ट्विटर बायो में भी खुद को पूर्व कांग्रेसी कर दिया है.
  • असम विधानसभा चुनाव में हार के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह पार्टी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो सकती हैं.
  • पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने कहा- पार्टी को सोचना चाहिए कि युवा आखिर क्यों पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं.
  • वहीं पार्टी के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने कहा- युवा नेता कांग्रेस छोड़कर जाते हैं और पार्टी के ही बुजुर्ग नेताओं पर आरोप लगा देते हैं.
     यह भी पढ़ें - संसद में बिना बहस कानून पास होने पर नाराज हुए चीफ जस्टिस, कहा- भुगतना कोर्ट को पड़ रहा