हिंसा और आगजनी की चपेट में मेघालय, सीएम संगमा के आवास पर पेट्रोल बम से हमला

  • देश के पूर्वोत्तर राज्यों में जारी उथलपुथल जारी है, त्रिपुरा के सीएम के बाद अब मेघालय के सीएम भी बदमाशों के निशाने पर आ गए हैं.
  • रविवार रात सीएम कोनराड के संगमा के आवास पर बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंका, परिसर में गिरते ही आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत की कोई खबर नहीं.
  • ऐसा तब हो रहा जब राजधानी शिलॉन्ग एवं आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है और इंटरनेट सेवाओं पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है.
  • बताया जा रहा पूर्व विद्रोही नेता चेरिशस्टारफील्ड थांगख्यू की मौत के बाद राज्य के भीतर उसके समर्थकों ने तोड़फोड़ और आगजनी शुरु कर दी.
  • लगातार बढ़ती हिंसा के बीच गृह मंत्री लखन रिंबुई ने इस्तीफा दे दिया, उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में कहा- सरकार निष्पक्ष जांच करवाए तभी हिंसा रुकेगी.
     यह भी पढ़ें - संसद में बिना बहस कानून पास होने पर नाराज हुए चीफ जस्टिस, कहा- भुगतना कोर्ट को पड़ रहा