कांग्रेस का पीएम पर तंज, कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और इनका बकवास

  • देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराकर देश को संबोधित किया.
  • पीएम ने इसबार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ सबका सहयोग भी जोड़ा, जिसपर कांग्रेस ने तंज कसा है.
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लिखा- सबका साथ-सबका विश्वास-सबका प्रयास और इनका बकवास, उनके इस ट्वीट पर तमाम कमेंट आए हैं.
  • एक युवक ने लिखा- पीएम सिर्फ नारे बड़े करते जाएंगे बाकी चीजों में कटौती करते जा रहे हैं, सरकारी कंपनियां बेचते जा रहे हैं.
  • बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा- अगले 25 सालों में हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जहां हर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर हो.
     यह भी पढ़ें - स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले शिवराज, हर माह एक लाख युवाओं को रोजगार देने की करेंगे कोशिश