संसद कवरेज के लिए ND TV के संपादक को नहीं मिला पास, ओम बिड़ला से की शिकायत 

  • कोरोना संकट के बीच लोकसभा के मानसून सत्र खत्म हो गया, यह पूरा सत्र भारी शोर-शराबे और विवादों के लिए जाना जाएगा.
  • इसबार सदन की कार्यवाही के दौरान एक मीडिया संस्थान से सिर्फ एक पत्रकार को ही अंदर जाकर कवरेज की इजाजत दी गई थी.
  • लेकिन एनडीटीवी को पिछले दो सत्र से एक भी पास नहीं मिला, चैनल के राजनीतिक संपादक सुनील प्रभु ने इसे लेकर आपत्ति जताई.
  • सुनील प्रभु ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर पूछा है कि आखिर उन्हें पास क्यों नहीं जारी किया जा रहा, इसके पीछे का क्या कारण है.
  • उन्होंने आगे लिखा- अगर मीडिया कवरेज का निर्धारण अधिकारियों के हाथ में होगा तो ये एक खतरनाक प्रवृत्ति को स्थापित करेगा.
     यह भी पढ़ें - रविशंकर- राष्ट्रगान गा कर अपलोड करें और सर्टिफिकेट पाएं, लोग बोले- देशभक्ति दिखाई नहीं जाती