Get Premium
सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास में पीएम ने जोड़ा सबका प्रयास, लाल किले से किया ऐलान
- देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया और इस अहम मौके पर देश को संबोधित किया.
- पीएम ने इस स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर कहा- आज से अमृत महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, देश आज स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है.
- पीएम ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास जोड़ा है, उन्होंने कहा बिना लोगों के सहयोग के योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंची.
- उन्होंने कहा- दुुनिया के तमाम अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम रही, लेकिन ये कहना कि हमारे सामने चुनौती कम रही ये गलत होगा.
- आत्मनिर्भर भारत की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा- जल्द ही नॉर्थ-ईस्ट के हर राज्य की राजधानी को रेलवे सुविधा से जोड़ा जाएगा, ताकि वह विकसित हो सकें.
यह भी पढ़ें - यूपी डिप्टी CM पर उन्हीं के पार्टी नेता ने लगाए फर्जीवाड़े का आरोप, कहा- शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी