उत्तराखंड सीएम ने नियुक्त किए 6 जनसंपर्क अधिकारी, 3 RSS बैकग्राउंड से तो 3 BJP से जुड़े हुए

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन 6 जनसंपर्क अधिकारी को नियुक्त किया है उनमें से 3 RSS बैकग्राउंड से हैं और 3 भाजपा से जुड़े हुए थे। 
  • इनमें से तीन मुख्यमंत्री कार्यालय में रहेंगे, दो मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में काम करेंगे और तीसरे पीआरओ के पास जनता की शिकायतों को निपटाने का जिम्मा होगा।
  • नियुक्तियों से पहले RSS के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ कई दौर की बैठक की, जिसमें संघ के साथ समन्वय पर जोर देने की जरूरत पर चर्चा हुई।
  •  3 RSS बैकग्राउंड वाले तीन पीआरओ की बात की जाए तो इनके नाम भजराम पंवार, गौरव सिंह और राजेश सेठी है, पंवार पहले आरएसएस जिला प्रचारक थे। 
  • इसके अलावा अन्य तीन पीआरओ की बात की जाए तो इनके नाम प्रमोद जोशी, नंदन सिंह बिष्ट और मुलायम सिंह रावत है, यह तीनों पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे हैं। 
यह भी पढ़े: डॉ. कफील को राहत नहीं, योगी सरकार ने कोर्ट से अब दूसरे मामले में निलंबन जारी रखने की कही बात