अपने पद के साथ न्याय करें, मोदी-शाह से भी सवाल करें- मोइत्रा ने नायडू पर लगाए पक्षपात के आरोप

  • हंगामेदार मानसून सत्र के बाद वार-पलटवार का सिलसिला अभी भी जारी है। विपक्ष लगातार सदन के सभापति पर पक्षपात का आरोप लगा रहा है। 
  • टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी वेंकैया नायडू द्वारा विपक्षी सांसदों के व्यवहार को ‘अनियंत्रित’ और जल्द कार्रवाई करने के बयान पर टिप्पणी की।  
  • मोइत्रा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उच्च सदन के सभापति से कहा कि सर, कृपया अपने पद के साथ न्याय करें और तटस्थ रहें। 
  • उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह से पूछें कि वह मानसून सत्र के दौरान एक भी दिन क्यों नहीं आए, क्यों पेगासस पर जवाब नहीं दिया। 
  • सदन में हंगामा करने वाले सांसदों को लेकर नायडू ने कहा कि कार्रवाई की जाएगा, सदन चर्चा के लिए होता है, राजनैतिक लड़ाई सभा पटल पर नहीं लड़ी जाती। 
यह भी पढ़े: डॉ. कफील को राहत नहीं, योगी सरकार ने कोर्ट से अब दूसरे मामले में निलंबन जारी रखने की कही बात