
किसानों के नाम पर डर फैलाने के लिए लाल किले के सामने खड़ी की गई कंटेनर की दीवार- टिकैत
- 15 अगस्त से पहले लाल किले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, किले के सामने कंटेनर से एक दीवार खड़ी कर दी गई है।
- 26 जनवरी को लाल किले में किसानों से हुई झड़प से सबक लेते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई, भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
- इस पर किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों के नाम पर जनता के अंदर भय बैठाने के लिए पुलिस यह सब कर रही है।
- टिकैत ने कहा, ‘माहौल बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है, जिससे जनता में एक भय रहे कि यहां किसान आएगा।’
- टिकैत ने बताया कि वे उत्तराखंड के गांव में जा रहे हैं। नानकमत्था गुरुद्वारा है, कल उसी के नजदीक एक गांव में ध्वजारोहण करेंगे।




























































