कांग्रेस के साथ तकरार के बीच ट्विटर ने रिस्टोर किया राहुल समेत अन्य नेताओं का हैंडल 

  • ट्विटर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट रिस्टोर कर दिया है, जिन अन्य नेताओं के हैंडल लॉक किए गए थे, उन्हें भी रिस्टोर कर दिया गया है। 
  • गौरतलब है कि दिल्ली की नौ साल की रेप पीड़िता के परिजनों की तस्वीर पोस्ट करने के बाद ट्विटर ने इन नेताओं के अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिए थे। 
  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ट्विटर हैंडल अनलॉक किए जाने के ठीक एक दिन पहले वीडियो स्टेटमेंट जारी कर ट्विटर पर निशाना साधा था। 
  • राहुल ने कहा था कि एक कंपनी के रूप में देश की राजनीति तय करने का काम ट्विटर कर रहा है जो लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। 
  •  उन्होंने ट्विटर पर बरसते हुए कहा था कि ये केवल मेरी आवाज बंद करने की बात नहीं, करोड़ों लोगों को चुप कराने का मामला है। 
यह भी पढ़े; एक लोकतांत्रिक देश में विभिन्न विचारों को स्वीकार करना और समझना बेहद जरूरी- सचिन पायलट