
एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच बंगले को लेकर किचकिच, सरकार ने दी सफाई
- नई दिल्ली के लुटियन्स जोन्स में बने 27 सफदरजंग रोड के सरकारी बंगले पर एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच बहस हो गई।
- यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को बतौर शिक्षा मंत्री आवंटित था. अब वो केंद्र सरकार में मंत्री नहीं हैं।
- यह टाइप आठ का बंगला है जो केवल कैबिनेट मंत्रियों को मिलता है। हालांकि सरकार ने इन खबरों को गलत बताया कि निशंक इस बंगले में रहना चाहते हैं।
- पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व राज्यपालों, पूर्व कैबिनेट मंत्रियों, लोक सभा के पूर्व स्पीकर और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों को केवल टाइप सात बंगला ही मिल सकता है।
- बता दें कि निशंक मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री थे लेकिन हाल ही में हुए मंत्रिपरिषद फेरबदल में स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।




























































